फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोल्ने में घायल तेंदुआ गायब, खतरा बढ़ा

Thu, 23 Feb 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वन कर्मियों को चकमा देकर गायब हुआ तेंदुआ, गधेरों की खाक छानती रही वन कर्मियों की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के गोल्ने गांव में झाड़ियों में छुपा घायल तेंदुआ आखिरकार वन कर्मियों को चकमा देकर गायब हो गया। घायल तेंदुए के गायब होने से क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की पूरी टीम पूरे दिन तेंदुए की खोजबीन में गधेरों और झाड़ियों की खाक छानती रही लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी।
गोल्ने गांव में बीते बुधवार को एक घायल तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। लोगों की भीड़ देखकर वह झाड़ियों में छुप गया। मरचूला से विशेषज्ञों के पहुंचने पर उसे बृहस्पतिवार को ट्रेंकुलाइज करने की योजना थी लेकिन पूरी रात पहरेदारी में जुटे वन कर्मियों को चकमा देकर तेंदुआ गायब हो गया। पूरे दिन वन कर्मी और ट्रेंकुलाइजर टीम तेंदुए की खोज में गधेरों की खाक छानती रही। उसे तेंदुआ कहीं भी नजर नहीं आया। घायल तेंदुए के गायब होने पर खतरा बढ़ गया है। लखनाड़ी के बीडीसी सदस्य कांति बल्लभ मिश्रा और गोल्ने के पदम सिंह ने कहा कि घायल तेंदुआ हिंसक हो सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्र के लोगों में दहशत है और उन्हें बच्चों की चिंता सता रही है। रेंजर मनोज कुमार लोहनी ने कहा कि तेंदुए की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल टीम क्षेत्र में गश्त कर लोगों की सुरक्षा में जुटी रहेगी।
विज्ञापन


भकराकोट में लापता युवक का नहीं लगा सुराग
मौलेखाल। सल्ट के भकराकोट क्षेत्र में दो दिन पूर्व लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बृहस्पतिवार को भी वन कर्मियों ने उसकी खोजबीन के लिए जंगलों में गश्त की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने कहा कि लापता युवक की खोजबीन जारी है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें