फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों के इलाज को अल्मोड़ा से भेजी डॉक्टरों की टीम

Fri, 19 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
Doctor shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने द्वाराहाट तहसील के डानामिरई में गई बारात में 50 से अधिक बारातियों के बीमार होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्यालय से डॉक्टरों की टीम भेजी है। उन्होंने बताया कि 40 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में भर्ती किया गया था जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया है। उन्होंने चिकित्सकों की टीम बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाने, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

    उन्होंने बताया कि बीते दिन डाना मिरई गांव में गई एक बारात में 50 से अधिक बाराती बीमार हो गए थे। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से चिकित्सा विभाग की टीम को घटनास्थल भेजा गया था। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, डा. एके सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. विनय शामिल थे। उन्होंने बताया कि 40 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में भर्ती किया गया, जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर को भेज दिया गया है। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान गांव में जाकर लोगों को ओआरएस का घोल पीने की सलाह देने के साथ स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने को कहा। इधर स्थानीय विधायक महेश नेगी ने अस्पताल जाकर मरीजों का हाल चाल पूछा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें