फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रामलीला मंचन के लिए सिखा रहे अभिनय की बारीकियां

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में अक्तूबर में होने वाली रामलीला के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला के पात्रों को अभिनय, संवाद अदायगी और संगीत का अभ्यास कराया जा रहा है। शास्त्रीय रागों पर आधारित रामलीला की चौपाइयों और छंदों साथ पात्र अभिनय के गुर भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन

नगर की सबसे पुरानी नंदा देवी की रामलीला के लिए त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र के कक्ष में पात्रों का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे और युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक उन्हें संवादों का उच्चारण, चेहरे की भाव-भंगिमाएं और अभिनय की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। रामलीला मंचन शुरू होने में अब करीब एक माह का समय शेष है। ऐसे में पात्रों के अभ्यास को और गति दी जा रही है ताकि मंचन को प्रभावी और आकर्षक बनाया जा सके। तालीम में राजेंद्र नयाल, जगदीश बिष्ट, कुलदीप मेर, अर्जुन बिष्ट, संजय साह, हरि विनोद साह, राजकुमार बिष्ट, अमित उप्रेती, संजय जोशी और संजय परगाई सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें