फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के खाली पदों पर जल्द होगी तैनाती : कुंजवाल

Sun, 19 Apr 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा ब्लॉक के गांवों का भ्रमण कर लोगों से समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हाल में हुई प्रवक्ता परीक्षा के परिणाम आने और अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति होने से शिक्षकों के खाली पद भर जाएंगे। कुंजवाल ने लोगों को विधानसभा अध्यक्ष निधि से जारी सहायता राशि के चेक प्रदान किए और  विकास कार्यों को विधायक निधि से 2.25 लाख रुपए मंजूर किए।
विज्ञापन


कुंजवाल ने कहा कि सरकार पहाड़ की कृषि को बढ़ावा देने को गंभीरता से प्रयास कर रही है। किसान योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कराने के प्रबंध किए गए हैं। इच्छुक नागरिक पर्यटन विभाग में आवेदन करें। कुंजवाल ने क्षेत्र के मालता, सत्यू, नैनी आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने जसकोट-मालता-जलना, गौना-टकोली बैंड, नौरा-बघाड़, पौधार-अनरियाकोट, सत्यू-जिफल्टा आदि सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया।

उन्होंने विधायक निधि से मालता में सीसी मार्ग निर्माण को एक लाख, प्राथमिक स्कूल में फर्नीचर के लिए 25 हजार, जोशीधूरा में मंदिर के सौंदर्यीकरण को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उनके साथ दीवान सतवाल, धीरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी, आनंद चौहान, चंदन कुमाउंनी, राम सिंह प्रधान मंजू आर्या, लछम राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें