अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को समय से वेतन भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय में धरना दिया। बाद में शिक्षक जुलूस लेकर गांधी पार्क पहुंचे और संसदीय सचिव को समस्या बताई। उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
उन्होंने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पर्याप्त बजट होने के बावजूद शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को सामूहिक बीमा लाभ भी नहीं मिल रहा है। चयन और प्रोन्नत वेतनमान का मामला पिछले चार माह से लंबित पड़ा है। वहां पर जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट, महामंत्री विनोद पांडे, सीएस पटवाल, जे लारेंस, निधि बिष्ट, पी चंद, एम मैसी, दीप्ती साह, कल्पना तिवारी, रश्मि वर्मा, डिंपल जोशी, पूरन अल्मियां, एलएम जोशी, अशोक रावत, राजेश आर्य, एम जोजफ, संजय सिंह, कमलेश पंत, अशोक पंत, हेम जोशी, विक्रम बिष्ट, केएन जोशी, भारत भूषण हर्बोला, दीपक फुलोरिया, गोपाल दत्त बुधोड़ी, ललित मोहन टम्टा, जितेंद्र तिलारा, राजू महंत, एमएस राजपूत आदि थे। बाद में शिक्षक जुलूस लेकर चौघानपाटा पहुंचे। गांधी पार्क में संसदीय सचिव मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। संसदीय सचिव ने देहरादून जाकर सीएम से वार्ता कर समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।