फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: समायोजन नहीं होने से अतिथि शिक्षकों के सामने रोजी-रोटी का संकट

Wed, 16 Apr 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों ने अल्मोड़ा के सीईओ को बताई समस्याएं
विज्ञापन


अल्मोड़ा। समायोजन नहीं होने से अतिथि शिक्षकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आ गया है। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनका समायोजन जल्द किया जाए। क्योंकि पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू हो गई तो फिर मामला लंबा लटक जाएगा।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों का शिष्टमंडल मंगलवार को प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना से मिला और ज्ञापन सौंपा। मंडल स्थानांतरण के बाद कई विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती हो गई है। नियमित शिक्षकों की नियुक्ति के बाद वहां कार्यरत अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इससे अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। वहां पर डौलू धौनी, विक्रम रावत, कमलेश जोशी, इंद्र लाल, दयाल चंद्र, राजेंद्र सती, ललित, केवल तिवारी, गिरीश पांडे, रघुवर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें