फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में सम्मानित हुए शिक्षक और छात्र

विज्ञापन
एक छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्या और आयोजक आदि। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युग शैल कल्याण समिति, कूर्मांचल अखबार और कुमाऊंनी भाषा क्लब की ओर से विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम सभागार में शिक्षक-शिक्षार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर इस साल नगर के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक लाने वाले 15 छात्र-छात्राओं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त कमांडेंट बीएसएफ मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे स्वयं के साथ समाज को भी शिक्षित किया जा सकता है। प्रो. एनडी कांडपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक, शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कुमाऊंनी भाषा क्लब के नगर संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वकालत की। प्रधानाचार्य गोदावरी चतुर्वेदी ने भी विचार रखे। इस दौरान दिव्या जोशी, हिमांशु परगाई, अभिषेक पांडे, मयंक कांडपाल, दीप चंद्र कांडपाल, गिरीश पंत, प्रकाश तिवारी, मुकेश बनकोटी, विनीता जड़ौत, प्रेमा बिष्ट, भावना रावत, कुसुम पांडे, आंचल ढौडियाल, नंदन राठौड़, सीमा जोशी, जानकी बनौला, अरुण मार्क्स, जगदीश पांडे, दीप्ति रावत, गुरुदेव जोशी, प्रताप भंडारी शामिल रहे। सीपी फुलोरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। संचालन पारस कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें