द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकास खंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ में प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिलोक सिंह अधिकारी का शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। दुर्गम क्षेत्र के इस विद्यालय में वह बच्चों का भविष्य संवार रहे।
सबसे अहम बात ये है कि वह अपनी तनख्वाह का एक बड़ा हिस्सा विद्यार्थियों पर ही खर्च कर देते हैं। आज जहां अधिकांश शिक्षक सुगम में सेवा देना चाहते है वहीं त्रिलोक सिंह अधिकारी ने दुर्गम क्षेत्र के स्कूल को सेवा के लिए चुना। 28 साल के कार्यकाल में वह 22 सालों से दुर्गम क्षेत्र में ही सेवारत है।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल गवाड़ में वह वर्ष 2015 से सहायक अध्यापक सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में उन्हें प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।