केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देश पर राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान में सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। 12 दिनी प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बेहतर लोकसेवा के गुर सिखाए।
नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि समय के साथ कार्यपद्धति में बदलाव आता रहता है। नई तकनीक और समय की मांग के मुताबिक काम करने के तरीके में भी सकारात्मक बदलाव जरूरी है। प्रशिक्षण से कार्मिक अपने काम में दक्ष तो होते ही साथ ही लोक सेवा में भी मदद मिलती है।
उन्होंने प्रतिभागियों से अर्जित ज्ञान का लाभ लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षु रजिस्ट्रार कानूनगो गोपाल बोरा, वीपीडीओ आनंद राणा, हरीश बिष्ट, राजस्व उप निरीक्षक नवीन सनवाल, जनार्दन कांडपाल आदि ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभव बताए।
संस्थान प्रभारी पीएस चिलवाल, हेमंत मेहरा, अरविंद पांडे, गणेश चंद्र जोशी, डॉ. हरीश चंद्र जोशी आदि ने विचार रखे। प्रशिक्षण में डिप्टी कलक्टर विवेक राय, प्रशासन अकादमी के उपनिदेशक वीके सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एलएस बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय, उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि शामिल थे।