फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किसानों को मल्टी और इंटीग्रेटेड फार्मिंग के गुर बताए

Sun, 08 Dec 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आईटीडीए सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि उद्यमिता के लिए वैज्ञानिक तरीके से मल्टी और इंटीग्रेटेड फार्मिंग के गुर बताए गए। विभिन्न कृषि उद्यम कर रहे और कृषि छोड़ने वाली महिला किसानों से वार्ता कर भविष्य में कृषि क्षेत्र में संभावनाओं को तलाशने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार ने किसानों से विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन भी आयोजित किया गया ताकि पहाड़ी क्षेत्रों में महिलाओं के कृषि योगदान एवं कृषि उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके, जिससे पलायन रुके और लोगों के आजीविका के माध्यमों को और सशक्त बनाने में सफलता मिले। वहां पर क्षेत्रीय अन्वेषक शंभु दत्त जोशी, भगवती पांडे, लीला जोशी, नमिता बिष्ट, देवी, ज्योति जोशी, दीपा सैनारी, खष्टी राठौर, मुन्नी देवी, भगा देवी, माया बिष्ट, मदन सिंह, भीम सिंह, भावना नायल, दीपा, सतीश पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें