डीपीएस में योगाभ्यास करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से यहां द्वाराहाट पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रचारक भावना शर्मा ने योग का महत्व बताया कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है, इस विधा को प्रचारित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को अनुलोम विलोम, कपालभांति, भ्रामरी, तड़ासन, वृक्षासन आदि कराए। इस मौके पर प्रधनाचार्य प्रकाश हर्बोला, प्रबंधक संजय मठपाल आदि भी मौजूद थे।