फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मकान की छत पर गिरी टैक्सी, टैक्सी चालक की मौत

Wed, 06 May 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-चौबटिया मार्ग पर बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। देहोली गांव के पास करीब तीन बजे एक वैगनआर टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे जा गिरी और एक मकान की छत पर पलट गई। हादसे के वक्त मकान के भीतर परिवार के सदस्य सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैगनआर टैक्सी संख्या यूके 02-टीए-3159 को भुवन प्रसाद (32) निवासी मटेला, काफलीगैर (बागेश्वर) चला रहा था। वह टैक्सी चालक था और मंगलवार को बरात लेकर सिवाली गांव आया था। बुधवार तड़के देहोली के पास तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक टैक्सी से छिटककर मकान की छत पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौबटिया चौकी प्रभारी राजकुमार व एसआई फिरोज खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। भुवन परिवार का कमाऊ सदस्य बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

धमाके से सहमे परिजन, छत पर पलटी टैक्सी देख उड़े होश

रानीखेत। मंगलवार देर रात्रि हुए हादसे के समय मौसम खराब था। मकान स्वामी लाल सिंह के परिजनों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि शायद पहाड़ टूट गया है या कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा आ गई है। घबराकर जब परिवार के सदस्य बाहर निकले तो अपनी ही छत पर टैक्सी को पलटा देख स्तब्ध रह गए। हादसे में मकान की छत और दीवारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


कोट

देहोली के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। चालक कार से छिटककर पत्थर की छत पर जा गिरा जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - भुवन जोशी, कोतवाल रानीखेत
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें