फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन और चालकों ने लगाया जाम

Thu, 04 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी तिराहे के पास वाहन हटाने को लेकर चालक और ट्रैफिक कर्मी के बीच विवाद हो गया। टैक्सी चालकों ने यातायात कर्मी पर हाथापाई का आरोप लगाते सड़क पर जाम लगा दिया। इससे मालरोड में वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


जीजीआईसी तिराहे पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। दिन में करीब 1:25 बजे एक मैक्स वाहन चालक और वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी के बीच कहासुनी हो गई। चालक ने पुलिस कर्मी पर हाथापाई करने और गाली गलौच करने आरोप लगाया, जबकि पुलिस कर्मी का कहना था कि वाहन हटाने को कहने पर चालक ने अभद्रता की थी।

 सूचना मिलने पर टैक्सी यूनियन पदाधिकारी और साथी चालक मौके पर पहुंचे। इसके बाद टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और चालकों ने वाहन आड़े तिरछे कर सड़क में जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। यातायात निरीक्षक निरीक्षक जीएस गड़िया ने नाराज चालकों से जाम हटाने को कहा पर वह नहीं माने।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कांति बल्लभ पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुमाऊं टैक्सी महासंघ अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, संरक्षक सुभाष मल्होत्रा, गोपाल रावत, बालकिशन जोशी, पूरन जनौटी, गोविंद सांगा, नीरज पवार, प्रकाश उपाध्याय, किशन कुमार, गिरीश लोहनी  आदि के साथ वार्ता की।

चालकों को समझाया और कांस्टेबल के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चालकों ने सड़क से वाहन हटाए और करीब दो बजे जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें