19 सालों से संचालित टैक्सी मालिक/चालक वेलफेयर सोसाइटी के पास कार्यालय तक नहीं है। जिस कारण तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इधर पदाधिकारियों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की है।
अध्यक्ष हेमंत वर्मा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों का कहना है कि यहां 1997 में टैक्सी मालिक/चालक वैलफेयर सोसायटी अस्तित्व में आई। अल्मोड़ा रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकरण भी किया गया है। सोसायटी शासन प्रशासन सहित तमाम जनसंगठनों को सहयोग भी करती है।
इसके बावजूद आज तक उनके पास कार्यालय नहीं है। अभाव के चलते पदाधिकारियों और सदस्यों को जहां बैठने की दिक्कतें होती हैं, वहीं अभिलेख रखने के लिए भी जगह नहीं है। जिस कारण उनके कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में उपाध्यक्ष आनंद सिंह, सचिव ठाकुर सिंह, कोषाध्यक्ष दलीप सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।