फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर विभाग की टीम ने नए जीएसटी पंजीकरणों को खंगाला

Thu, 08 Feb 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीएसटी पंजीकरण चेक करती कर बवभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जीएसटी को लेकर राज्य कर विभाग की टीम ने नगर के चिन्ह्ति व्यापारियों को जागरूक किया। सहायक कर आयुक्त डॉ. प्रियंका के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कई व्यापारियों के नए पंजीकरण की जांच की। जिन व्यापारियों ने 3 बी रिटर्न दाखिल नहीं किए हैं उन्हें सलाह दी गई, कहा कि रिटर्न दाखिल नहीं होने पर अर्थदंड का प्रावधान है। जीरो रिटर्न दाखिल करने वाले व्यापारियों की भी जांच की गई।

विज्ञापन


जीएसटी के नियमों को लागू करने के लिए राज्य कर विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इन दिनों नए पंजीकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही व्यापारियों को जीएसटी की दुविधाओं को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। सहायक आयुक्त डॉ. प्रियंका ने बताया कि जिन व्यापारियों ने जीएसटीएन में पंजीकरण किया है और 3बी रिटर्न जमा नहीं किया है, उनकी जांच प्रमुखता से की जा रही है। कई व्यापारियों ने जीरो रिटर्न दाखिल किया हुआ है। फिलहाल चिन्ह्ति व्यापारियों का सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके बाद दायरे में आने वाले सभी व्यापारियों का सर्वे किया जाएगा। टीम में राज्य कर अधिकारी चंद्र बल्लभ सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें