फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो दीवार से टकरा कर पलटी, छह घायल 

Mon, 16 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी टाटा सूमो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली से गरुड़ जा रही टाटा सूमो गोल्ड सोमेश्वर से करीब तीन किमी पहले बाबरी रनमन आरएफसी गोदाम के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर सड़क पर पटल गई। दुर्घटना में चालक समेत छह लोग घायल हुए। जिनका अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में उपचार कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वाहन में दो बच्चों समेत कुल ग्यारह यात्री सवार थे।
विज्ञापन


दिल्ली से गरुड़ जा रही टाटा सूमो गोल्ड यूके-02-टीए-1077 सोमवार प्रात: 9:30 बजे बाबरी रनमन आरएफसी गोदाम के पास  दीवार से टकराकर सड़क में पलट गई।  सूचना मिलने पर तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, एसआई गंगा सिंह, पटवारी महिमन भाकुनी मौके पर पहुंचे। वाहन में चालक,  दो बच्चे समेत
कुल बारह लोग सवार थे।

दुर्घटना में चालक कुलदीप सिंह (30)  पुत्र आनंद सिंह निवासी आदि बद्री चमोली, बसंती देवी (36), शोभा देवी (34), रमेश गिरि (48), पार्वती (40), श्याम गिरि (45) घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सोमेश्वर स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया। डा. सुरेश चंद्र पाठक, डा. आनंद तिवारी, डा. दीपिका रानी ने घायलों का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना में वाहन सवार अन्य यात्री दो बच्चे और चार लोग सकुशल बच गए। यदि वाहन सड़क के दूसरी ओर दुर्घटनाग्रस्त होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक कुलदीप सिंह के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें