फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो खाई में गिरी, पांच घायल

Fri, 03 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती क्षेत्र भैंसोली से रानीखेत आ रही टाटा सूमो विशुवा जॉब के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल चालक को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीमारदारों ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी जताया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की तड़के टाटा सूमो यूए 01-3754 भैंसोली से सवारी लेकर रानीखेत की तरफ आ रही थी। सूमो में चालक सहित पांच लोग सवार थे। भैंसोली और टनवानी के बीच विशुवा जॉब पर पहुंचते ही सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक नरेंद्र सिंह जलाल पुत्र भीम सिंह जलाल, मालती देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह, धनुली देवी पत्नी लाल सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र सदे सिंह, सदे सिंह पुत्र गाजे सिंह सभी भैंसोली निवासी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अन्य वाहनों के माध्यम से यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल चालक नरेंद्र सिंह जलाल को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का यहीं उपचार चल रहा है। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत अब खतरे से बाहर हैं। इधर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर तीमारदारों में नाराजगी देखने को मिली। कहा कि अस्पताल में एक्सरे मशीन तक काम नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें