फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कम प्रेशर के चलते नल सूखे, पेयजल के लिए हाहाकार

Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद भी नगर क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। हीराडुंगरी पेयजल टैंक से जुड़े एनटीडी क्षेत्र और एनटीडी चौराहे से लगे खान मोहल्ला में बिना मोटर के नलों में पानी नहीं आ रहा है। प्रेशर कम होने से पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग मजबूरी में बारिश के पानी से काम चला रहे हैं। लोगों ने पानी की आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन करने के साथ ही बिलों का भुगतान नहीं करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


नगर के हीराडुंगरी स्थित पेयजल टैंक से नगर के एनटीडी क्षेत्र, खान मोहल्ला, चीनाखान, शैल, रानीधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली, फलसीमा, सिराड, ढूंगाधारा आदि मोहल्लों में जलापूर्ति होती है। आए दिन लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी एनटीडी क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने बताया कि एनटीडी क्षेत्र और खान मोहल्ला में बिना मोटर के नलों में पानी नहीं आ रहा है। मोटर लगाने के बावजूद भी पानी का प्रेशर स्लो होता है। इससे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। एनटीडी खान मोहल्ला के लोगों ने कहा कि यदि पानी की आपूर्ति सुचारू न हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन




जिलाधिकारी तक पहुंचा मामला

अल्मोड़ा। पानी न आने से परेशान एनटीडी खान मोहल्ला के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। बगैर मोटर के नलों में पानी नहीं आता है। लोगों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में नरेश चंद्र, रोहित कुमार, राधा मटियानी, सरस्वती, शबनम, गणेश टम्टा शामिल रहे। जल संस्थान के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें