रानीखेत (अल्मोड़ा)। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में विकासखंड ताड़ीखेत प्राथमिक विद्यालय सौला के छात्र तनुज जलाल ने पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। तनुज की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दामोदर पांडे एवं सहायक अध्यापक सुरेश आर्या ने छात्र की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि से विकासखंड ताड़ीखेत को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिली है।