द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ओमलाल साह और भाषित मठपाल ने बैंगलूरू में आयोजित 27वीं एशियन ट्रायल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ओमलाल ने 54 और भाषित ने 68 किलो भारी वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच विजय बहादुर ले बताया कि दोनों खिलाड़ी मंगोलिया में होने वाली एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि प्रवीण उपाध्याय सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।