एसएसजे विवि अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता की संयुक्त विजेता टीमें। स्रोत- विवि प्रब
अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालय फुटबाल पुरुष प्रतियोगिता में टनकपुर महाविद्यालय और पिथौरागढ़ परिसर संयुक्त रूप से विजेता घोषित हुए।
सोमवार को एचएनबी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता को फाइनल मुकाबला टनकपुर महाविद्यालय और पिथौरागढ़ परिसर के बीच खेला जाना था लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते फाइनल मैच नहीं हो सका। निर्णायक मंडल ने मैदान में बारिश का पानी जमा होने से इस मैच के लिए उपयुक्त नहीं पाया।
अंत में दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। विवि के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली खान ने कहा कि विवि की फुटबाल टीम का चयन कर लिया है। टीम अब नॉर्थ जोन अंतर विवि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। वहां निर्णायक कैलाश लसपाल, मनोज कंनवाल, कुंदन कनवाल आदि मौजूद रहे।