फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: युवा महोत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य और गायन की प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फलसीमा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर तक मंच उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की अच्छी पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी विभिन्न विधाओं की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन और वादन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में सनराइज पब्लिक स्कूल भिकियासैंण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोकगीत प्रतियोगिता में स्वर लय ग्रुप, शास्त्रीय नृत्य में इशिका पंत और शास्त्रीय गायन में स्पर्श ने बाजी मारी।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. नीरज पंत, डॉ. विमला, चंचल तिवारी और जीवन चंद्र शामिल रहे। समापन अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी राजदीप पंत ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान डीएन कांडपाल, ठाकुर सिंह गढि़या, भुवन चंद्र पांडे, हरीश, राजू, बलवंत, हीरा कनवाल, ख्याली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें