फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर पूरा नहीं हो पाया ताकुला पावर हाउस का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। लाकडाउन से बिजली विभाग के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत सेकेंडरी डिवीजन द्वारा 3.40 करोड़ की लागत से ताकुला में 10 एमवीए के पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य 31 मार्च तक पूरा हो जाना था, लेकिन लाकडाउन से पावर हाउस का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। सोमेश्वर बिजलीघर से ही ताकुला ब्लाक के गांवों और कौसानी क्षेत्र के गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह बिजली लाइन काफी लंबी होने के साथ ही जंगलों के मध्य से भी गुजरती है। इस कारण कई बार लाइन में फाल्ट आते रहता है और बिजली गुल होते रहती है। कार्मिकों को फाल्ट ढूंढने और लाइनों के सुधारीकरण कार्य में ही काफी समय लग जाता है।  ताकुला में 10 एमवीए के पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। विद्युत सेकेंडरी डिवीजन द्वारा बनाए जा रहे इस पावर हाउस की लागत 3.40 करोड़ है। विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा के अधिशासी अभियंता डीडीएस पांगती ने बताया कि सब स्टेशन का भवन बन गया है। कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही बिजली लाइन भी पूर्व में बिछा दी गई थी, लेकिन लाकडाउन के चलते कार्य पर असर पड़ा है। अब जल्द ही पावर हाउस का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें