फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ड्यूटी भी कर रही पुलिस और सेवा भी

विज्ञापन
रानीखेत भुजान बैरियर पर प्रवासियों को सूक्ष्म जलपान करते सिपाही दिलीप कुमार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के बीच पुलिस जरूरतमंदों की मदद में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर बाहरी प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था में जुटी हुई है। सबसे बड़े भुजान बैरियर पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही उन्हें फ्रूटी और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किये जा रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से गर्मी से पहाड़ तपने लगे हैं। दोपहर के वक़्त पारा पूरी रफ्तार से चढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस के इन प्रयासों से प्रवासियों को राहत मिल रही है। इस कार्य में पुलिस के जवान दलीप सिंह की खासी भूमिका है। उन्होंने बेतालघाट के कारोबारी पुष्कर मेहरा और अजय गुप्ता से सहयोग मांगा। अब तक 12सौ से अधिक प्रवासी यहां रुककर सूक्ष्म जलपान का लाभ ले चुके हैं। बता दें कि सिपाही दलीप सिंह पिछले तीन माह से रानीखेत नगर में घूमने वाले मानसिक कमजोर लोगों की सेवा में जुटे हैं। एक व्यक्ति की तो वह पूरी जिंदगी बदल चुके हैं। विजय नामक मानसिक कमजोर व्यक्ति यहां गांधी चौक के चौराहे पर सालों से रहता है। लॉकडाउन में सिपाही दलीप ने इसका जिम्मा उठाया, और वर्तमान में विजय समाज को पहचानने लगा है। पुलिस के इन प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें