फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बारिश से टकोली-दन्या पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने की पुनर्निर्माण की मांग

Mon, 14 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से टकोली से दन्या बाजार को जोड़ने वाला करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और भू-धंसाव होने से मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मार्ग का तत्काल तकनीकी सर्वेक्षण कर पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य काभड़ी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि जिला पंचायत से निर्मित यह मार्ग दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के आवागमन का प्रमुख जरिया है। मार्ग असुरक्षित होने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को अब मोटर मार्ग से करीब एक किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर दन्या बाजार पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्थायी निर्माण होने तक मार्ग को अस्थायी रूप से सुरक्षित बनाने, तत्काल सर्वेक्षण कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों का स्थायी पुनर्निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें