फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखे अस्पताल प्रशासन:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने राजकीय अस्पताल में चिकित्सा प्रबंधन समिति संचालक मंडल की बैठक लेकर बाहर से आने वाले मरीजों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था के लिए डीएम ने अस्पताल प्रशासन की पीठ थपथपाई। विभिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने दो लाख रुपये भी मंजूर किए। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को देय भोजन आदि की व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की कमी और खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन की समस्या भी उठाई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अस्पताल में संविदा कर्मचारियों को फिर से पीआरडी के माध्यम से वेतन का भुगतान करने की सहमति प्रदान की। कहा कि अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग करने वालों से शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे को निर्देश जारी किए और कमेटी का गठन करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में हीटर, गीजर, कंबल, साज सज्जा के लिए सामान खरीदने के लिए राशि व्यय करने की अनुमति प्रदान की।
अनटाइड फंड से चिकित्सालय को दो लाख भी स्वीकृत किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में जहां पर भी मरम्मत, रंगरोगन का कार्य किया जाना है, उसका प्रस्ताव बनाकर डीएम कार्यालय को भेजें, ताकि जिला योजना में उन प्रस्तावों को रखा जा सके। डीएम ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया और चिकित्सालय स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, संचालक मंडल के सदस्य दीप भगत, कोषाधिकारी मो. शहजाद, सीएमएस डॉ. केके पांडे, डॉ. योगेश पुरोहित, नायब तहसीलदार विवेक राजौरी, पूरन सिंह अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें