फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मानसून में 24 घंटे अलर्ट मोड में सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा संबंधी सूचनाओं के प्राप्त होने, उनके अभिलेखीकरण और समयबद्ध कार्रवाई से जुड़े रजिस्टरों और अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र पूर्णतः सक्रिय रहे। 24 घंटे अलर्ट मोड में कार्य करते हुए प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में सूचनाओं का तत्काल संकलन, सही अभिलेखीकरण और संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने प्राप्त सूचनाओं के व्यवस्थित अभिलेखीकरण और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ताकि आपदा प्रबंधन से संबंधित बैठकों और समन्वय कार्यों का संचालन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम अंशुल सिंह, एडीएम युक्ता मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें