फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़

Tue, 15 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही विधानसभा चुनाव के लिए अभी डेढ़ साल का वक्त शेष हो, लेकिन विकास कार्यों में श्रेय लेने की होड़ शुरू हो चुकी है। दरअसल, बीते 30 मार्च को रानीखेत में तीन ट्यूबवैलों के लिए पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग मद से शासन ने 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।
विज्ञापन


अब इन ट्यूबवैलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले पूर्व विधायक करन माहरा ने और बाद में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने वहां जाकर ट्यूबवैलों का निरीक्षण किया। इसके बाद राजनीति गरमा गई। बता दें कि सोमवार को रानीझील के पास ट्यूबवैल के पानी नापने का कार्य चल रहा था।

पूर्व विधायक करन माहरा वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि फरवरी में मुख्यमंत्री हरीश रावत इन ट्यूबवैलों का उद्घाटन करेंगे। इसलिए अतिशीघ्र ट्यूबवैलों का कार्य शुरू करवाया गया है। इसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।
विज्ञापन


विधायक रहते उन्होंने रानीखेत में विधायक निधि से दो ट्यूबवैल लगाए थे, जिससे रानीखेत में पेयजल की किल्लत काफी हद तक दूर हो गई है। अब सरकार के प्रयासों से तीन ट्यूबवैल अस्तित्व में आने हैं।

इससे काफी लाभ मिलेगा। कुछ देर बाद क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट को ट्यूबवैल के पानी नपान कार्य की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्यूबवैल का निरीक्षण किया।

बाद में उन्होंने कहा कि विधायक बनते ही वह ट्यूबवैलों के लिए प्रयास कर रहे थे। अब इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक होने के बावजूद अधिकारी प्रोटोकोल की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें