फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्टेशन से ही चलें कफड़ा, लखनऊ, चंडीगढ़ की बसें

Sat, 25 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने रोडवेज की कफड़ा, लखनऊ, चंडीगढ़ सेवाओं को मुख्य स्टेशन से ही संचालित करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस बारे में डीएम को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है कि रोडवेज की कफड़ा, लखनऊ, चंडीगढ़ सेवाओं को मुख्य स्टेशन के  बजाए लोअर माल रोड से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोअर माल रोड में सामान के साथ पैदल जाने में यात्रियों को काफी समय लगता है। कई बार देरी होने पर बस छूट जाती है। वहां पर यात्री प्रतीक्षालय तक नहीं है। नगर में सिटी बस सुविधा भी नहीं है। जीजीआईसी तिराहे पर कुछ जीपें खड़ी रहती हैं लेकिन वह एक, दो सवारी को नहीं ले जाती है। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रोडवेज स्टेशन के बाहर निजी वाहन काफी संख्या में खड़े रहते हैं। इन्हीं की वजह से जाम लगता है। उन्होंने कहा कि रोडवेज की तीनों सेवाओं को रोडवेज स्टेशन से संचालित किया जाए। अन्यत्र स्थान से बसों का संचालन करने में खास कर बुजुर्ग यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध पंत, सचिव राजेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, संगठन सचिव राजेंद्र प्रसाद, एमबी साह, जयबल्लभ पांडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें