खड़ियानौला में रामलीला मंचन का दृश्य।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के खड़ियानौली में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के दूसरे दिन ताड़िका वध, गौरी पूजन समेत अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया।
खड़ियानौली में दूसरे वर्ष हो रही रामलीला मंचन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। युवाओं के साथ साथ वरिष्ठ कलाकारों भी रामलीला मंचन में सहयोग कर रहे हैं। वहां पर नवीन कोहली, पुभाऊं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश जोशी, भैरव दत्त भट्ट, कुंदन नगरकोटी, शंकर नगरकोटी, नंदन नगरकोटी, पान सिंह नेगी, हयात नेगी आदि थे।