फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे की बबीता को बायो केमेस्ट्री में मिला गोल्ड म़ेडल

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोख? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के बसनलगांव देघाट निवासी बबीता ने हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से एमएससी बायोकेमेस्ट्री में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल,मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक और कुलाधिपति डॉ. योगेंद्र नारायण ने दीक्षांत समारोह में मेडल पहनाकर बबीता को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बबीता ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर देघाट और इंटरमीडिएट की शिक्षा आर्य इंटर कॉलेज देघाट से लेकर उच्च शिक्षा गढ़वाल विश्वविद्यालय में प्राप्त की। बबीता के पिताजी कृष्ण कुमार पंजाब सरकार से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता शांति देवी गृहणी हैं। बबीता के पिता कृष्ण कुमार का कहना है उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बाहर बसने के बारे में कभी नहीं सोचा। सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहने का निर्णय लिया। बबीता के गोल्ड मेडल हासिल करने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, प्रबंधक आर्य इंटर कॉलेज पूरन रजवार, प्रधानाचार्य शेर सिंह गढ़िया, प्रवीण सिंह मेहता,महेश शर्मा,चंदन सिंह,द्वारिका प्रसाद, आदि ने खुशी जाहिर कर बबीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

ी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें