फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव संवत्सर के अवसर पर निकाली झांकी

विज्ञापन
अल्मोड़ा की बाजार में झोड़ा गाती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नव संवत्सर के अवसर पर हिंदू सेवा समिति ने झांकी का आयोजन किया। यह झांकी नगर के सिद्धनौला मंदिर से बाजार होते हुए निकली। झाकीं में लोगों ने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

झांकी में मुख्य रूप से महिलाओं की ओर से झोड़ा नृत्य का प्रदर्शन किया गया। यह नृत्य पूरे बाजार क्षेत्र में होते हुए अल्मोड़ा के नंदा देवी मंदिर के प्रांगण तक में चला। इसको देखने के लिए काफी लोग उमड़ गए। वहीं कलाकारों ने छोलिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दीप डांगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, अजीत कार्की, दर्शन रावत, कमल साह, वैभव पांडे, कमल भट्ट आदि लोग थे। जय नंदा लोक कला केंद्र अल्मोड़ा की टीम के अलावा गोपाल चम्याल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भागीदारी की। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नववर्ष और नवरात्रि के शुभारंभ पर एसएसजे परिसर में मौजूद सरस्वती की मूर्ति की पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं ने कामना की कि यह नया साल सभी के जीवन में खुशियां लाएं और लोग कोरोना बीमारी से बचे रहें। इस दौरान देवाशीष धानक, मनवरी नेगी, निर्मल तड़ागी, नीरज सिंह बिष्ट, आशीष जोशी, कमल नेगी, पंकज बोरा आदि थे।
मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, लगे जय माता दी के जयकारे
अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में काफी भीड़ रही। नंदा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। प्रधान पुजारी लीलाधर जोशी ने बताया कि आज सुबह मंदिर में कलश स्थापना करने के बाद दुर्गापूजन किया गया। दुुर्गापूजन के समय भक्तों की काफी संख्या रही। मंदिर के अन्य पुजारी तारादत्त जोशी और प्रमोद पाठक ने बताया कि लोगों से कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया।
विज्ञापन

नंदा देवी मंदिर माता रानी का प्रमुख मंदिर है। यहां पर अल्मोड़ा से ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भक्त दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। मंदिर में जय माता दी के जयकारे से प्रांगण गुंजायमान हो गया। इसके अलावा डोलीडाना, स्याहीदेेवी, कसारदेवी, वानरदेवी आदि माता के मंदिरों में भी भक्त दर्शन के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे। मंदिर के बाहर से ही लंबी कतारें लगीं हुई थीं। घरों में भी नवरात्र पर्व पर माता की पूजा की गई। लोगों ने नौ दिन के लिए व्रत करना शुरू कर दिया है। घरों भजन कीर्तन चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि माता रानी भक्तों के सभ दुख दूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें