एसएसजे परिसर में हुए तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित हो गए हैं। सांस्कृतिक झांकी में शिक्षा संकाय, प्रहसन में विज्ञान संकाय, लोकनृत्य में विज्ञान संकाय अव्वल रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गीतम भट्ट ने और अल्पना में हेमलता आर्या ने पहला स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक झांकी प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय, विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में विज्ञान संकाय प्रथम, कला संकाय द्वितीय और शिक्षा संकाय तृतीय, प्रहसन में विज्ञान संकाय प्रथम, वाणिज्य संकाय द्वितीय, शिक्षा संकाय तृतीय, नाटक में कला संकाय प्रथम, वाणिज्य द्वितीय, शिक्षा संकाय तृतीय स्थान पर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में गीतम भट्ट प्रथम, अंकिता भट्ट द्वितीय और चंद्र प्रकाश भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। अल्पना में हेमलता आर्या को पहला, दीक्षा दानू को दूसरा और बबीता गोस्वामी को तीसरा स्थान मिला।
प्रहसन में शेखर सिजवाली, रानी बिष्ट, नृत्य में कुंवरराज, अराधना आर्या, नाटक में लंलित चंद्र जोशी, धीरजा पंत सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुने गए। सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए शेखर कुमार, मो. उवेश, ललित चंद्र जोशी का चयन किया या। अव्वल कलाकारों को मुख्य अतिथि प्रो. हेमा जोशी, परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. दया पंत, कुलानुशासक प्रो. जेएस बिष्ट, निर्णायक आलोक वर्मा, नरेश बिष्ट, मनमोहन चौधरी, आदि ने पुरस्कार दिए। समारोह की आयोजक प्रो. दया पंत ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। समापन अवसर पर प्रो. एमसी दुर्गापाल, प्रो. ओपीएस नेगी, प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. मीना पथनी, प्रो. निर्मला पंत, प्रो. जया उप्रेती, प्रो. शेखर जोशी, डा. एचआर कौशल, डा. प्रीति आर्या, डा. एचसी जोशी, डा. तेजपाल सिंह, मनीष तिवारी, लियाकत अली खान आदि मौजूद थे।