बागेश्वर। जिला अस्पताल में जांच कराने आए एक युवक में डेंगू जैसे लक्षण दिखे। प्राथमिक जांच के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गय है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।
विगत 18 जून को कांडा के सानिउडियार निवासी युवक जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। युवक को बुखार था। फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव ने उसे डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद युवक में डेंगू के समान लक्षण मिले। वह लोवर रेस्पिटरी ट्रेक्ट इंफेक्शन से जूझ रहा था। उसके प्लेटलेट्स भी तेजी से गिर रहे थे। युवक के फेफड़ों में पानी भरने की भी शिकायत थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया डेंगू के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी जा रही है। संवाद