फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान शुरू, डीएम ने किया वार्डों का निरीक्षण

Tue, 08 Dec 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कई वार्डों का  निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गंदगी पाई जाएगी तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी करें।

सुबह के समय जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार, नियाजगंज, कारखाना बाजार, लाला बाजार, मिलन चौक, शिखर तिराहा, टैक्सी स्टैंड, मालरोड, खाद्यान्न गोदाम, चौघानपाटा, आफीसर्स कालोनी, राजपुर, धारानौला आदि इलाकों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गंदगी और पानी रास्तों में बहते हुए मिला। व्यवस्था ठीक कर सफाई नायकों, सुपरवाइजर और वार्ड के लिए तैनात अधिकारियों को व्हाट्स एप के माध्यम से रिपोर्ट भेजने को कहा। टूटे हुए कूड़ेदान ठीक करने के लिए पालिका के ईओ के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिन क्षेत्रों में गंदगी मिली वहां डीएम ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सचेत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा गंदगी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।
बद्रेश्वर वार्ड में खाद्यान्न गोदाम के समीप गंदगी पर नाराजगी जताई। एडीएम से कहा कि संबंधित लोगों को नोटिस जारी करें। इसके बाद भी गंदगी पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाए। राजपुर वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी और गंदा पानी रास्तों में बहने पर नाराजगी जताई। वार्ड के लिए नामित अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बंद पड़े कल्वर्ट, नालियां खुलवाने, नालियों से जा रहे पेयजल पाइप व्यवस्थित करने को कहा। वार्ड सदस्यों से कहा कि जहां पर भी गंदगी पाई जाती है उसकी सूचना पालिका के साथ ही जिला प्रशासन को भी दें।  इस दौरान एडीएम इला गिरि, डीएसपी कांति बल्लभ पांडे, ईओ पालिका एके वर्मा, लोनिवि के ईई नंदन नेगी, जल संस्थान के ईई नंद किशोर, डीडीओ डीडी पंत, अर्थ संख्या उप निदेशक इला पंत, नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी, पालिका सभासद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें