फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छकारों ने जुलूस निकालकर लगाया जाम

Sun, 23 Jun 2019 12:11 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मालरोड में सड़क जामकर प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश के निकायों में ठेका प्रथा समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड देव भूमि सफाई कर्मचारी महासंघ और निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले स्वच्छकार कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और चौघानपाटा में जाम लगाकर धरना दिया। जाम के कारण करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन


जाम लगाने के बाद चौघानपाटा में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निकायों में ठेका प्रथा पूरी तरह से खत्म की जानी चाहिए। उन्होंने अल्मोड़ा में नव सृजित वार्डों रैपालाली और दुगालखोला में सफाई कार्य के लिए अलग से संविदा और दैनिक वेतन कार्मिकों की नियुक्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कर्मचारियों की पालिका सीमा से बाहर ड्यूटी लगाने का विरोध किया। उन्होंने कर्मचारियों को भविष्य निधि ब्याज का लाभ देने, गंभीर रूप से बीमार कार्मिकों को उपचार के लिए पैसा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी सातवें वेतनमान के एरियर के वंचित हैं। सभा में कर्मचारियों का सामूहिक बीमा कराने, तीन फीसदी एरियर का जल्द भुगतान करने, सफाई कर्मियों की बस्ती में पानी के स्टैंड पोस्ट लगाने आदि मांगों के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में पालिका प्रशासन को ज्ञापन दिया था, लेकिन अब तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। कर्मचारियों की मांग पर तहसीलदार संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया। उसके बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया। धरना प्रदर्शन और सभा में निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेश जोशी, सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल पवार, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश केशरी, राजेश टांक, दीपक चंदेल, किशन सिंह बिष्ट, मुकेश भंडारी, मुकेश पवार, दिनेश चुनियाल, नरेश, रवि, कमल कुमार पाठक, देवेंद्र, हरीश आर्य, रूप सिंह, मतेश कुमार, गणेश बिष्ट, पुष्कर सिंह, गिरीश चंद्र बरनौला, कपिल चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें