फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने ली पर्यावरण की जानकारी

Sun, 13 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बच्चों ने जाना सतत पर्यावरणीय विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रमसा के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत इंटर कॉलेज सत्यों का 22 सदस्यीय दल रविवार को हिमालय पर्यावरण संस्थान, एतिहासिक सूर्य मंदिर कटारमल पहुंचा। नवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के दल ने कुलदीप जोशी, सुनील जोशी के निर्देशन में जड़ी-बूटी, उद्यान, कोशिका से पौधों का निर्माण आदि की जानकारी ली और संस्थान में स्थित प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन


बाद में छात्र-छात्राओं का दल कटारमल के सूर्य मंदिर में पहुंचा और मंदिर की ऐतिहासिकता को जाना। भ्रमण दल में बच्चों के अलावा पूरन सिंह रावत, सुशील पांडे, महिला अभिभावक किरन सतवाल शामिल रहे। सत्यों स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह रावत ने दल के सदस्यों से भ्रमण की समीक्षा कर प्रोजेक्ट बनाने को कहा। 

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रमसा के तहत जीआईसी जैनोली के बच्चों ने हिमालयी पर्यावरण विकास संस्थान कोसी का भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण, जैवविविधता के बारे में तमाम जानकारियां जुटाई और इसके संरक्षण के लिए लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नारायण राम, प्रवक्ता रमेश राम ने बताया कि शोधार्थी भाष्कर जोशी ने सूर्यकुंड की जानकारियां दीं। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर तमाम टिप्स दिए। इस दौरान प्रयोगशालाओं में भी शैक्षिक भ्रमण दल को तमाम जानकारियां दी गई। दल में केसरजहां, प्रताप सिंह टनवाल, महेंद्र सिंह नयाल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें