फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा होने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पोस्टर को उतरवाया।
विज्ञापन


नगर के चौघानपाटा और केमू स्टेशन में सोमवार को ''''अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक'''' शीर्षक से पोस्टर चिपका मिला। आवाजाही के दौरान लोगों की नजर पोस्टर पर पड़ी। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पोस्टर में लिखा है कि माओवादियों ने एक घर को निशाना बनाया गया है। उसके घर की कुछ महिलाओं को निरंकारी बनाकर दुराचार किया जाता है। इसमें सरकारी विभागों के भी कुछ कर्मचारी शामिल हैं। इस पोस्टर से नगर में डर का माहौल बना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पोस्टर चस्पा करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई।



पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई स्पष्ट तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उसकी मानसिक स्थिति कमजोर प्रतीक हुई। मामले में पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -चंद्रशेखर आर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



नो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें