फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक सुशील की अंत्येष्टि

विज्ञापन
सैनिक के पार्थिव शरीर को सलामी देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 सेना में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए सैनिक सुशील तिवारी के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को जागेश्वर स्थित जटा गंगा नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनिकों की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंत्येष्टि में पैतृक गांव तोली और आसपास के गांवों से काफी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। इससे पहले तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया सैनिक सुशील की मां और पत्नी को संभालना मुश्किल हो गया। 

विज्ञापन


मालूम हो कि तोली गांव निवासी नंद किशोर तिवारी के पुत्र सुशील तिवारी कुमाऊं रेजीमेंट में नायक के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों वह पठानकोट में तैनात थे। दो दिन पहले ड्यूटी के दौरान एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। सुशील ने चार साल पहले हल्द्वानी में दुर्गापालपुर परमा गांव में मकान भी बनाया था। जहां उनकी पत्नी मीना चार साल के पुत्र लक्ष्य के साथ रहती है। घटना की जानकारी के बाद शहीद की पत्नी भी गांव आ गई थी। बृहस्पतिवार को तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तोली लाया गया।

शहीद का शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। शहीद की मां और पत्नी इस दौरान बेसुध हो गई। जबकि पिता नंद किशोर की आंखें तिरंगे में लिपटे जवान बेटे का शव देखकर डबडबा रही थीं। शहीद का चार साल का बेटा तिरंगे में लिपटे पिता के शव को काफी देर तक निहारता रहा। बाद में पार्थिव शरीर को जागेश्वर ले जाया गया। जहां जटा गंगा नदी के किनारे पुलिस, प्रशासन और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। सैनिकों की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे करके उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित अन्य लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र भी अर्पित किए। ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन का कोई अधिकारी अंत्येष्टि में नहीं पहुंचा था। इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,कनिष्ठ उप प्रमुख प्रकाश भट्ट, जागेश्वर के पुजारी हेमंत भट्ट, मंदिर समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, शेखर पांडे, ग्राम प्रधान संजय राणा समेत काफी संख्या में स्थानीय जनता भी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें