फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: नौ सेना के पूर्व एडमिरल व अंडमान के उप राज्यपाल जोशी के गांव को सड़क से जोड़ने के लिए हुआ सर्वे

विज्ञापन
अल्मोड़ा के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी के गांव लक्ष्मीपुर मे सड़क सर्वे करन - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आजादी के 75 सालों बाद उप राज्यपाल और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी के गांव लक्ष्मीपुर में सड़क पहुंचने की उम्मीद जगी है। गांव को सड़क से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने दौलाघट-सिलानी-बगड़-पणकोट लिंक मोटर मार्ग का सर्वे किया।
विज्ञापन

अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल और पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी के पैतृक गांव लक्ष्मीपुर में सड़क नहीं है। ग्रामीणों को यातायात संबंधी भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। सोमवार को गांव को राजस्व विभागए वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को सड़क का सर्वे किया।
सर्वे के बाद अब डीपीआर बनाकर शासन को भेजी जाएगी। ये सड़क दौलाघट.सिलानी.बगड़ए लक्ष्मीपुर होते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनकोट तक बनेगी। खास बात ये है कि तीन किमी लंबी यह सड़क पूर्व नौसेना प्रमुख के घर से होकर गुजरेगी। सड़क का फाइनल सर्वे होने पर लोगों ने खुशी जताई। इस मौके पर शिवपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र चिलवाल, गिरीश जोशी, वीरेंद्र सिंह चिलवाल, ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट, नारायण दत्त जोशी, दीपक भट्ट, रमेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अब तक उपेक्षित रहा पूर्व नौसेना प्रमुख का गांव
अल्मोड़ा। पूर्व नौसेना प्रमुख के गांव के लिए सड़क सर्वे होने से गांव में खुशी की लहर है। लक्ष्मीपुर के पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी सरकार ने गांव की सुध नहीं ली। देश को एडमिरल देने वाले गांव की सरकारों ने उपेक्षा ही की। दो सालों से ग्रामीणों सड़क की मांग करते आ रहे हैं अब जाकर सर्वे शुरू हुआ।
संबंधित अधिकारियों को डीपीआर गठित कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाएगा। - रेखा आर्य, सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री।
राजस्व, वन व लोनिवि ने संयुक्त रूप से सड़क निर्माण के लिए सर्वे किया। जल्द सड़क निर्माण शुरू होगा। - राजेंद्र प्रसाद, राजस्व उपनिरीक्षक, दौलाघट, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें