फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दन्या (अल्मोड़ा)। प्रभारी चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर बोरा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दन्या औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों, ओपीडी और शौचालय परिसर की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कर्मचारियों और संबंधित स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल परिसर में नियमित सैनिटाइजेशन और कूड़े के उचित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी लापरवाही बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी चंद्रशेखर बोरा, राजेश कर्नाटक, ललित बिष्ट, पर्यावरण मित्र शैलू व बबली आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें