फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनसर घूमने पहुंचे सुरेश रैना, बुरांश से अभिभूत

Fri, 03 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रशंसकों के साथ सुरेश रैना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिकेट स्टार सुरेश रैना शुक्रवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ बिनसर घूमने पहुंच गए। उन्हें देखते ही प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई, रैना ने बड़ी सहजता से लोगों के साथ सेल्फी करवाई। रैना बिनसर से हिमालय की खूबसूरती देखकर अभिभूत हो गए और उन्होंने वहां केएमवीएन के गेस्ट हाउस में कुछ देर आराम के क्षण बिताए। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में इस इलाके में ट्रैकिंग पर आना चाहते हैं। अल्मोड़ा से गुजरते वक्त उन्होंने माल रोड में कार खड़ी करके अल्मोड़ा स्टेडियम को देखा और इस मैदान को सुंदर बताते हुए इसकी तुलना धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम से की। 
विज्ञापन


सुरेश रैना दोपहर बाद अपने कुछ दोस्तों के साथ अल्मोड़ा के कसारदेवी पहुंचे और वह कुछ देर वहां मोहंस कैफे में रुकने के बाद बिनसर को रवाना हो गए। उन्होंने बिनसर अभ्यारण्य में घूमकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। बिनसर में बहुतायत खिले बुरांश के फूलों को देखकर वह अभिभूत हो गए। बता दें कि काफी ऊंचाई में स्थित बिनसर अभ्यारण्य में भी बुरांश समय से पहले खिल चुका है। इसके बाद रैना बिनसर में स्थित कुमाऊं 
मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां मौजूद पर्यटकों और अन्य स्थानीय लोगों ने रैना को पहचान लिया और उन्होंने उनके साथ सेल्फी करवाई। 

बिनसर से हिमालय की खूबसूरती देखकर अभिभूत सुरेश रैना ने कहा कि आईपीएल समाप्त होने के बाद जब भी समय मिला वहआने वाले दिनों में कुमाऊं इलाके में ट्रैकिंग पर आना चाहेंगे। उन्होंने यहां के ट्रैकिंग रूटों के बारे में भी जानकारी ली। कुछ देर लोगों के बीच रहने के बाद वह गेस्ट हाउस में आराम करने चले गए। करीब एक घंटे बिनसर में ठहरने के बाद वह नैनीताल लौट गए। इससे पहले यहां पहुंचने पर वरिष्ठ छायाकार जयमित्र बिष्ट, गोकुल शाही आदि ने उनका स्वागत किया। माल रोड से निकलते वक्त जब उनकी नजर अल्मोड़ा के स्टेडियम पर पड़ी तो उन्होंने कार रुकवाकर वहां से दृश्य देखा। रैना ने अल्मोड़ा के स्टेडियम की तुलना धर्मशाला के स्टेडियम से करते हुए कहा कि इस स्टेडियम का विस्तार करके यहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस क्षेत्र में अच्छे स्तर की प्रतियोगिताएं कराने के लिए हवाई सेवाओं सहित अन्य सुविधाएं पर भी जोर दिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें