फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 41 लाख से बनेगा सुरेंद्र सिंह जीना स्मृति द्वार

Sat, 19 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए मोहान में भव्य स्मृति द्वार का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को मोहान गांव स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास विधायक महेश जीना ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्मृति द्वार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

41.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह स्मृति द्वार कुमाऊं-गढ़वाल के प्रवेश द्वार मोहान में सल्ट विधानसभा की सीमा पर बनाया जाएगा। विधायक महेश जीना ने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जीना उनके छोटे भाई ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने भाई के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। सल्ट विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बनाने की दिशा में विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने स्व. सुरेंद्र सिंह जीना को याद करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में मछोड़ मंडल अध्यक्ष गुड्डी देवी, सल्ट मंडल अध्यक्ष सुजीत चौधरी, राज्य किसान आयोग सदस्य देवी दत्त शर्मा, नरेंद्र भंडारी, गोपाल वीणा, हरीश कोटिया, चंदन रावत, दीपक रावत समेत पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें