फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुरेंद्र कोली के पैतृक घर पर पड़ा है ताला

Tue, 17 Oct 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली के मुंगरूखाल गांव स्थित घर पर ताला पड़ा है। उसका गांव पौड़ी गढ़वाल की सीमा के पास है। मुंगरूखाल के पूर्व प्रधान जोगा सिंह ने बताया कि तीन-चार साल पहले सुरेंद्र कोली की माता कुंती देवी का निधन हो चुका है। सुरेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसे पुलिस पौड़ी और अल्मोड़ा के सीमा पर आयोजित कालिका मेले से गिरफ्तार कर ले गई थी। सुरेंद्र कोली का एक बेटा और एक बेटी है। उसकी पत्नी शांति देवी वर्ष 2008-09 से गांव में नहीं आई है। उसके तीनों भाई बाहर रहते हैं। वे कभी कभार ही घर आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें