फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नशे में वाहन दौड़ाने पर चालक गिरफ्तार, कार सीज

Tue, 17 Oct 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नशे में तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से टैक्सी दौड़ाने वाले चालक को दन्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कार सीज कर दी है। चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

धौलादेवी विकासखंड के पनुवानौला में रविवार को वाहन संख्या- यूके-01 टीए 3090 का चालक तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से टैक्सी दौड़ा रहा था। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। पनुवानौला बाजार में पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर दन्या के पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने खतरनाक तरीके से कार दौड़ा रहे चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने वाहन दौड़ा दिया। पुलिस ने वाहन का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक गिरजा शंकर निवासी मटकन्या, दन्या जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में था। वाहन चालक को गिरफ्तार कर टैक्सी को सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें