फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी वस्तुओं और पशु पोषक आहार की आपूर्ति की जा रही

विज्ञापन
मास्क बनाती सहकारिता समूह की सदस्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की जिला इकाई भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना से बचाव में सहयोग दे रही है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस परियोजना के तहत गठित कुल 45 आजीविका संघ दूरस्थ ग्राम समुदाय के साथ कार्य कर रहे हैं। सदस्यों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं समेत पशु आहार की आपूर्ति भी की जा रही है। तीन, चार माह का उधार भी दिलाया जा रहा है। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया सहकारिता के माध्यम से आटा, चावल, दाल, चीनी, गुड़, तेल, आलू, प्याज, साबुन, मसाला आदि वस्तुएं दिलाई जा रही हैं। पशु आहार, चोकर, कैल्शियम आदि भी दिया जा रहा है। कई सदस्य मास्क भी बना रहे हैं। लॉकडाउन अवधि में आजीविका संघों ने अपने सदस्यों तक करीब 27 लाख की सामग्री पहुंचाई है। सहकारिता, आजीविका संघों ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से टेक होम राशन समेत 20 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव भी गांवों में करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें