रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत से बुधवार को भेजे गए सभी छह लोगों के कोरोना सैंपल निगेटिव आए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला समेत दो बच्चों को यहां राजकीय अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। तीन और लोग क्वारंटीन किए गए थे। यह तीनों पॉजिटिव जमाती के संपर्क में थे। सभी छह रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली है। उधर, अल्मोड़ा से भी एक व्यक्ति का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी।