अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से अपनी प्रतिभा दिखाई। मंगलवार को मुकाबलों में नितिन कम्युनिकेशन और यश सनशाइन ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का पहला मुुकाबला विक्टोरिया और नितिन कम्युनिकेशन स्ट्राइकर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नितिन कम्युनिकेशन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 246 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्टोरिया महज 164 रनों पर ही सिमट गई।
नितिन कम्युनिकेशन ने 82 रनों से मैच जीता। नितिन कम्युनिकेशन के कमल भट्ट को मैन ऑफ द मैच रहे। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल क्रिकेट क्लब और यश सनशाइन वॉरियर्स के बीच हुआ। पहले खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवरों में केवल 108 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सनशाइन की टीम ने आसानी से 9.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।इस मैच में यश सनशाइन के सागर मैन ऑफ चुना गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला मैच के मुख्य अतिथि रहे।