फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे मार्केट में नहीं लगेगा बाहरी व्यवसायी का फड़

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई बैठक में मौजूद नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और फड़ व्यवसायी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यापार मंडल और फड़ व्यापारियों की हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 20 दिसंबर के दिन रविवार को संडे बाजार में किसी भी बाहरी व्यवसायी को फड़ नहीं लगाने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बाहरी स्थानों से कुछ लोग नगर की संडे बाजार में फड़ लगातार माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी स्थानों से आने वाले लोगों के पास कार्ड तक नहीं है। बिना कार्ड के बाजार में फड़ लगाने की मनाही है। इससे स्थानीय फड़ व्यवसायियों में भी असंतोष है। उन्होंने कहा कि रविवार 20 दिसंबर को किसी भी बाहरी व्यवसायी को नगर की संडे मार्केट में फड़ नहीं लगाने दिया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, परतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, फड़ व्यवसायी संगठन के अध्यक्ष नवीन कुमार, अजीम अहमद, बबलू गुप्ता, नसीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें