टेनिस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित करते अतिथि। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत महोत्सव के तहत आयोजित टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। रानीखेत क्लब के मैदान में यह प्रतियोगिता, एकल ओपन, एकल 55 प्लस आयु वर्ग और ओपन डबल्स के आधार पर खेली गई थी। ओपन सिंगल्स का खिताब अंतरराष्ट्रीय वरीयता प्राप्त 46 वर्षीय खिलाड़ी सुमित गोयल ने जीता।
उन्होंने फाइनल मुकाबले में अरविंद शाह को हराया। 55 प्लस आयु वर्ग में हरीश बवाड़ी को हराकर प्रभात मेहरा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 73 वर्षीय सुंदर लाल गोयल को विशिष्ट खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
टेनिस खिलाड़ियों और अन्य खेल प्रेमियों ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, रानीखेत महोत्सव खेल समिति के संयोजक हेमंत बिष्ट का आभार जताया है। विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ व्यवसायी कैलाश पांडे, हेमंत बिष्ट आदि ने पुरस्कार बांटे।